फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के परिवार ने की 'स्वर मौली' फाउंडेशन की शुरुआत, कलाकारों के लिए शुरू करेगा वृद्धाश्रम

Tue, 19 Jul 2022 08:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके मुख्य उद्देश्य की जानकारी दी गई है। वेबसाइट के मुताबिक, लता मंगेशकर ने अपने जीवनकाल में कहा था कि किसी भी वृद्ध को उम्र में आखिरी पड़ाव में लाचार नहीं छोड़ा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर केवल अपने गानों की वजह से ही नहीं बल्कि संगीत से जुड़े लोगों की मदद के लिए भी जानी जाती थीं। उनका सपना एक वृद्धाश्रम बनाने का था जिसे अब उनके परिवार ने साकार कर दिया है। लता के परिवार ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वर मौली फाउंडेशन की शुरुआत की है।

विज्ञापन

परिवार ने दी फाउंडेशन की जानकारी
ट्वीट में इस फाउंडेशन से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की गई है। ट्वीट में लिखा है, 'स्वर मौली भारत की कोकिला लता मंगेशकर का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। संगीत और परफॉर्मिंग आर्ट, सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र के लोगों की इस फाउंडेशन के जरिए मदद की जाएगी। इस फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य वृद्धाश्रम का निर्माण करना है। यह मुख्य रूप से उन कलाकारों के लिए है जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है। स्वर मौली फाउंडेशन एक धर्मनिरपेक्ष और गैर-लाभकारी संगठन है।'

परिवार ने कही ये बात
इस फाउंडेशन की शुरुआत करने वाले उनके परिवार ने एक बयान में कहा, ‘स्वर मौली फाउंडेशन वृद्धाश्रम बनाकर ऐसे कलाकारों की मदद के लिए आगे आना चाहता है जो काफी ज्यादा उम्र के हो चुके हैं और उन्हें मदद की जरूरत है। ऐसे बुजुर्ग कलाकारों की मदद करना लता दीदी का सपना था जिन्हें या तो उनके बच्चों ने बेसहारा छोड़ दिया है या जो आर्थिक रूप से असहाय हैं।’
विज्ञापन

ये है फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य
इस फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके मुख्य उद्देश्य की जानकारी दी गई है। वेबसाइट के मुताबिक, लता मंगेशकर ने अपने जीवनकाल में कहा था कि किसी भी वृद्ध को उम्र में आखिरी पड़ाव में लाचार नहीं छोड़ा जाना चाहिए। वेबसाइट पर इस फाउंडेशन के को- फाउंडर में लता मंगेशकर, उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर, उनकी भतीजी रचना शाह और संगीतकार मयूरेश पई के नाम लिखे हैं। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और फिल्ममेकर मधुर भंडारकर इसके पांच सदस्यीय सलाहकार समिति के सदस्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें