फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार आमिर-शाहरुख एक साथ एक फिल्म में

Mon, 15 Apr 2013 01:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म सितारों की जिंदगी में दखल रखने वाले दर्शकों को यह बात जल्दी हजम नहीं होगी कि शाहरुख और आमिर खान किसी फिल्म में साथ काम कर सकते हैं। उनके लिए यह खबर चौंकाने वाली है कि यह दोनों खान एक फिल्म में साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन


जल्द ही दर्शक शाहरुख खान और आमिर खान को एक साथ फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में देखेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान और आमिर खान एक स्पेशल गाने में एक साथ नज़र आएंगे।

खास बात यह है कि दोनों ने इस गाने की शूटिंग अलग अलग की है। गाने की शूटिंग कर रहे कोरियोग्राफर का कहना है कि वह चाहते थे कि दोनों खान एक साथ इस गाने की शूटिंग करें लेकिन दोनों की व्यस्तता के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


आमिर खान ने हाल ही में 'बॉम्बे टॉकीज' फिल्म के गाने की शूटिंग खत्म की है। आमिर के ब्लैक एंड व्हाइट लुक के पोस्टर भी आ गये हैं। इस लुक में आमिर खान के मुंह में सिगार लगी है।

आमिर खान के बाद अब शाहरुख खान जल्द ही इस गाने के अपने भाग की शूटिंग करने वाले हैं। 'बॉम्बे टॉकीज' एक बहुत ही स्पेशल फिल्म है जो कि इंडियन सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गयी है।

इस फिल्म को एक नहीं चार निर्देशक निर्देशित कर रहे हैं। यह निर्देशक जोया अख्तर, करन जौहर, दिबाकर बैनर्जी और अनुराग कश्यप हैं।

\यह फिल्म चारों निर्देशकों की शॉर्ट स्टोरीज पर आधारित है। फिल्म में रानी मुखर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, रणदीप हु्डडा और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारे मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें