फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर के निधन पर नम हुईं अमिताभ की आंखें, लिखा- लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई..

Sun, 06 Feb 2022 01:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसने वाली लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर रविवार सुबह इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म, संगीत उद्योग और राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियों के साथ ही सोशल मीडिया पर करोड़ों युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे लता मंगेशकर के अवसान पर शोक जता रहे हैं
विज्ञापन
लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसने वाली लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर रविवार सुबह इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म, संगीत उद्योग और राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियों के साथ ही सोशल मीडिया पर करोड़ों युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे लता मंगेशकर के अवसान पर शोक जता रहे हैं और उनके गाये हुए गानों को साझा कर उनकी स्मृति को याद कर स्वर कोकिला के लिए अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक व्यक्त किया गया है। 'भारत रत्न' से सम्मानित लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार रविवार शाम 6.30 बजे के करीब पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। उनके शव को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अंतिम संस्कार में उन्हें आखिरी सलामी देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिवंगत लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जाएंगे। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ की आंखें भी लता मंगेशकर के अवसान पर नम हुई हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लता मंगेशकर को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।

अमिताभ ने लिखा- लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई
अमिताभ बच्चन ने रविवार सुबह अपने ब्लॉग पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। अमिताभ ने लिखा कि उसने हमें छोड़ दिया है.. लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई है.. उसकी आवाज अब स्वर्ग में गूंजती है! शांति और शांति के लिए प्रार्थना.."। अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के लिए देशभक्ति गीत 'हम हिंदुस्तानी' में एक साथ काम किया। गौरतलब है कि 28 दिनों तक अस्पताल में भर्ती होने के बाद रविवार सुबह 8:12 बजे लता मंगेशकर का निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें