फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs Reaction On Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला के निधन से शोक में डूबे सितारे, कंगना बोलीं- रोक नहीं पा रही आंसू

Sun, 06 Feb 2022 11:57 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। तमाम सेलेब्स लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
लता मंगेशकर के निधन पर गम में बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं, जिसके बाद से ही वह मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती थीं। यहां पर डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनका लगातार इलाज कर रही थी लेकिन उनकी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं रहा था। इसी बीच शनिवार को उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। लता मंगेशकर ने रविवार को 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। स्वर कोकिला के निधन से पूरा देश गमगीन है। बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ रही है। तमाम स्टार्स लता मंगेशकर के जाने से हैरान हैं तो साथ ही दुखी भी हैं। तमाम सेलेब्स अब लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
लता मंगेशकर के निधन के बाद कंगना रणौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक साथ कई पोस्ट शेयर की। इस दौरान कंगना ने लिखा कि भारत ने सबसे खूबसूरत आवाज को खोया है। कोई भी दूसरी लता जी नहीं हो सकती है। इस दौरान कंगना ने ये भी लिखा कि वह अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं।

विज्ञापन

 
अक्षय कुमार ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मेरी आवाज ही पहचान हैं, गर याद रहे... और ऐसी आवाज को कोई कैसे भूल सकता है। लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ, मेरी संवेदना और प्रार्थना। शांति।’



अनिल कपूर ने भी लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘दिल टूट गया, लेकिन इस अविश्वसनीय आत्मा को जानने और प्यार करने के लिए धन्य हूं... लताजी हमारे दिलों में एक ऐसी जगह रखती हैं जो कभी किसी और के द्वारा नहीं ली जाएगी। इस तरह उन्होंने अपने संगीत से हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। वह शांति से आराम करें और अपनी चमक से आकाश को रोशन करें।’

विज्ञापन

 
बोनी कपूर ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जातते हुए लिखा, ‘लता मंगेशकर जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। वह अपने पीछे गीतों की एक विशाल विरासत छोड़ गई है जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति संवेदना।’


 
अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, ‘हमेशा के लिए एक आइकन। मैं हमेशा उनके गीतों की विरासत का स्वाद चखूंगा। हम कितने भाग्यशाली थे कि लताजी के गीत सुनकर बड़े हुए। शांति। मंगेशकर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’


 
सिंगर शंकर महादेवन ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट पर लिखा कि हमेशा रहेगी लता मंगेशकर! हमें आशीर्वाद दें दीदी!


 
निम्रत कौर ने लता मंगेशकर की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भारत ने आज अपनी आवाज खो दी है। दूसरी लता मंगेशकर कभी नहीं होगी।' दिया मिर्जा ने भी लता मंगेशकर की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है और लिखा, 'लता मंगेशकर की आवाज हमेशा देश की आवाज रहेगी। हमें गौरवान्वित करने वाली स्वर कोकिला। हमारी भारत रत्न। ओम शांति।'


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें