फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमेल लीक, प्रीति जिंटा और ललित मोदी के रिश्तों का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के पूर्व कमिश्‍नर ललित मोदी और किंग्‍स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा का ईमेल लीक हुआ है। इस मेल के बाद दोनों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। मेल लीक होने से दोनों के बीच हुई कुछ अहम बातें भी सार्वजनिक हो गयी है। इस मेल में ललित मोदी, प्रीति जिंटा और आईपीएल टीमों के फायदे की बात कही गई है।
विज्ञापन


इस मेल से ललित मोदी के तीन टीमों से होने वाले लाभ के बारे में भी खुलासा हुआ है। इंडियन एक्‍सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक मेल से साफ है कि ललित मोदी को तीन टीमों से पैसा मिलना था। ऐसा माना जा रहा है कि इन तीन टीनों में एक टीम किंग्‍स इलेवन पंजाब भी है जिसकी मालकिन प्रीति जिंटा हैं। हालांकि टीमों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है।

ललित मोदी और उनके भाई समीर मोदी को ऑस्‍ट्रेलिया के एक वकील ने 19 मई को मेल किया। इस मेल के साथ ट्रस्ट के दस्तावेज के मसौदे को भी अटैच किया गया था। जिसमें लेन-देन का भी जिक्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'डील के लिए मीटिंग तय कर लें'

ई-मेल के सामने आने से यह बात पता चली कि किंग्स इलेविन पंजाब की सह-मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा, टीम से जुड़े अन्य लोग और संजीवन साहनी आपस में मिले हुए थे । 22 नवंबर 2014 को मोदी ने संजीवन साहनी को ईमेल कर लिखा था कि लेन-देन के लिए तैयार रहें।

यह ई-मेल प्रीति जिंटा के मेल का जवाब था, जो 21 नवम्बर 2014 को मोदी को भेजा था। प्रीति के मेल में संभावित सौदेबाजी का जिक्र था। इसके आखिर में लिखा था हाय ललित, जरूरी काम निपटाकर डील के लिए मीटिंग तय कर लेंगे। प्रीति के मेल में किसी व्यक्ति का भी जिक्र है जो बीसीसीआई का करीबी है और तीसरे पार्टी के जरिए डील को तैयार है।

साथ ही प्रीति ने इस मेल को सीक्रेट रखने की भी बात कही है। हालांकि किंग्स इलेवन के प्रवक्ता ने इस बात से इंकार कर दिया है, कि कोई डील हुई थी। उनके अनुसार ये कोई सीक्रेट डील नहीं थी। प्रवक्ता ने इस बात से भी इनकार किया टीम में मोदी की कोई हिस्सेदारी थी। उसने यह माना कि मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा, करण पाल ही टीम के साझीदार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें