एक अन्य ने लिखा, भारत ने 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को लापता लेडीज के ऊपर प्रस्तुत किया और इसे शॉर्टलिस्ट किया गया। अफसोस, हम ऐसी दुनिया में हैं जो मूर्खतापूर्ण निर्णय लेती है। सच में, अपने आप को नुकसान पहुंचाने का यही तरीका है दोस्तों।
एक अन्य ने लिखा अंदाजा लगाइए, ऑस्कर शॉर्ट लिस्ट से क्या लापता हुआ है।फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया कमेटी के लिए बहुत बड़ा सबक है। ऑल वी इमेजिन एज लाइट को सीधे ऑस्कर में भेज दिया गया।
सोशल मीडिया पर फैंस ने कहा, लापता लेडीज की ही तरह ऑस्कर रेस से बाहर हो गई। एक और दिन जब हमें थोड़ा बाहर झांक कर देखना चाहिए। रेड कार्पेट और उस पोडियम पर AWIAL टीम की ‘कल्पना’ करने का एक और दिन।