अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कुत्ते' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर इन दिनों खूब जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वर्क फ्रंट से अलग देखें तो अर्जुन अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन लंबे वक्त से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। वह जहां भी जाएं, उनके सामने मलाइका अरोड़ा का जिक्र जरूर किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। अर्जुन फिल्म 'कुत्ते' के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में शामिल हुए। जैसे ही वह स्टेज पर चढ़े वहां मौजूद भीड़ ने मलाइका अरोड़ा का नाम चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर अर्जुन कपूर ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।