फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: करोड़ों की गाड़ी छोड़ बेटी नितारा के साथ ऑटो से सैर करने निकलीं ट्विंकल, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 07 Jan 2023 07:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्विंकल आज अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर बेटी नितारा के साथ ऑटो की सैर करने निकली थीं। इस दौरान एक पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना, नितारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विकंल खन्ना खुद भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अक्षय कुमार से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। ट्विंकल अक्सर अपने पति अक्षय कुमार के साथ नजर आती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को एक पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है। 

यह भी पढ़ें-  Ajay Devgn: बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार अजय देवगन के भतीजे अमन, एक्शन एडवेंचर फिल्म में आएंगे नजर
विज्ञापन

बेटी के साथ सैर पर निकलीं ट्विंकल

दरअसल, ट्विंकल आज अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर बेटी नितारा के साथ ऑटो की सैर करने निकली थीं। इस दौरान एक पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। शनिवार को ट्विंकल जैसे ही बेटी नितारा के साथ ऑटो में बैठीं, वहां मौजूद पैपराजी की निगाहें उन पर पड़ गईं और वह दोनों की तस्वीरें क्लिक करने लगे। यह सब देखकर ऑटो वाला भी वहीं रुक गया। जिसके बाद ट्विंकल को ड्राइवर से कहना पड़ा कि चलो भैया आप वेट क्यों कर रहे हो।

यह भी पढ़ें- YRF SPY Universre: 'पठान' के ट्रेलर के साथ होगा डबल धमाका, आदित्य चोपड़ा लॉन्च करेंगे स्पाई यूनिवर्स

इस फिल्म से किया था डेब्यू

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उनकी बेटी उनसे ज्यादा एंजॉय कर रही है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''कार होने के बाद भी ये ऑटो से क्यों घूम रही हैं।'' इसके अलावा बहुत से फैंस इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि ट्विंकल ने साल 1995 में बॉबी देओल के साथ फिल्म बरसात से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद वह कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में नजर आईं। हालांकि एक्टिंग करियर में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और साल 2001 में उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें