फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushi: 'शादी के लिए प्यार ही काफी है...', विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज

Wed, 09 Aug 2023 06:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दोनों के बीच खट्टी-मीठी प्रेम कहानी देखने को मिली है।
विज्ञापन
कुशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विजय और सामंथा कड़वी-मीठी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कुशी' में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

कुशी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु कश्मीर में मिलते हैं और एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। हालांकि, उनके परिवार जातिगत मतभेदों के कारण उनकी शादी से इनकार कर देते हैं, लेकिन दोनों ने शादी करने का फैसला किया और अपने परिवारों को साबित किया कि 'शादी के लिए प्यार ही काफी है।'

Bollywood Celebs: सिगरेट के कश लगाते सरेआम स्पॉट हुए ये सेलेब्स, सोशल मीडिया पर जमकर हुई किरकिरी

कुशी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में उनके रोमांस, विजय देवरकोंडा के एक्शन सीन और शादी के बाद उनके प्यारे झगड़े की झलक दिखाई गई है। फिल्म की शुरुआत में विजय को एक कूल अवतार में भी दिखाया गया है और इसमें कई मजेदार सीन्स भी हैं। फिल्म प्यार, मस्ती और एक्शन से लेकर भावनाओं की मिली-जुली कहानी दिखाने का वादा करती है।

OMG 2: अक्षय कुमार ने जारी किया 'ओएमजी 2' का नया प्रोमो, कोर्ट में गंभीर मुद्दे पर बहस करते दिखे पंकज-यामी

 
विज्ञापन

सामंथा-विजय देवराकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म आराध्या और विक्रम की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाते हैं और अपने माता-पिता को यह साबित करने के लिए एक-दूसरे से शादी करते हैं कि 'शादी के लिए प्यार ही काफी है' और वैवाहिक समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स के जरिए निर्मित रोमांटिक ड्रामा 'कुशी' एक सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।



Richest Female Singers: श्रेया घोषाल से लेकर नेहा कक्कड़ तक, जानिए- कौन हैं भारत की सबसे अमीर सिंगर्स

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें