फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manit Joura: 'कुंडली भाग्य' फेम मनित जौरा ने ग्रीक गर्लफ्रेंड से की शादी, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल

Thu, 27 Jul 2023 02:32 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के सबसे चर्चित सीरियल्स में से एक 'कुंडली भाग्य' में ऋषभ निभाने वाले अभिनेता मनित अपनी गर्लफ्रेंड एंड्रिया पैनागियोटोपोलू के साथ शादी के बंधन में बंध गए है।
विज्ञापन
मनित जौरा और एंड्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के सबसे चर्चित सीरियल्स में से एक 'कुंडली भाग्य' में ऋषभ निभाने वाले अभिनेता मनित अपनी गर्लफ्रेंड एंड्रिया पैनागियोटोपोलू के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। मनित ने 9 जुलाई को गुपचुप तरीके से अपनी ग्रीक पार्टनर एंड्रिया पैनागियोटोपोलू से शादी कर ली। एंड्रिया पेशे से एक डांस टीचर हैं। मनित अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 'नागिन 6' एक्टर तब से इस शादी के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। आइए मनित की शादी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

विज्ञापन

मनित मीडिया से  बातचीत करते हुए बताया, 'मैं बहुत क्लियर था कि मैं यहीं शादी के बंधन में बंधना चाहता था। शादी के दिन बारिश हो रही थी। लेकिन बिना किसी भारी बारिश के शादी हो गई।' शादी में मनित 108 साल पुरानी तलवार लेकर गए थे जो उनके पूर्वजों की थी। मनित ने खुलासा किया कि उनसे पहले तलवार पर केवल परिवार के पुरुष सदस्यों के नाम छपे थे।

मनित जौरा और एंड्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ इस तरह हुई मनित और एंड्रिया की मुलाकात
मनित और एंड्रिया 10 साल पहले एक स्टूडेंट और टीचर के रूप में मिले थे। उन्होंने बताया कि पहले वे केवल दोस्त थे। 2019 में बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की। मनित ने कहा, 'हम बहुत अच्छे दोस्त थे। वह मुझे हर तरह से जानती थी।' इससे पहले जनवरी में मनित ने एंड्रिया को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। 37 वर्षीय ने खुलासा किया, 'मैंने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर प्रपोज किया, क्योंकि वह कहीं न कहीं हमारे मिलने की पहली जगह है।'
विज्ञापन

मनित जौरा की वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हें टीवी सीरियल 'मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां' में गर्व शिंदे के रूप में देखा गया था। वह 'सुपरकॉप्स वर्सेज सुपरविलेन्स', 'प्रेम बंधन', 'कुंडली भाग्य' और 'नागिन' जैसे टेलीविजन शो का भी हिस्सा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'राजनीतिक ताकतें ही नफरत पैदा करती हैं', ट्रेलर लॉन्च में IND-PAK के रिश्तों पर बोले सनी देओल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें