फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zareen Khan: कटरीना कैफ की वजह से जरीन खान को नहीं मिला फिल्मों में काम? बोलीं- इंडस्ट्री ने कभी मुझे...

Thu, 27 Jul 2023 08:07 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने कटरीना कैफ के साथ तुलना किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इसका असर उनके फिल्मी करियर पर पड़ा है।
विज्ञापन
कटरीना कैफ और जरीन खान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने साल 2010 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म 'वीर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अभिनेत्री अपने फिल्मों से ज्यादा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। जरीन का लुक कटरीना कैफ से काफी मिलता जुलता है, जिसकी वजह से उन्हें और उनकी एक्टिंग स्किल को अभिनेत्री से काफी हद तक कंपेयर किया जाता है। वहीं, अब काफी समय बाद आखिरकार एक्ट्रेस ने कटरीना के साथ तुलना किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

जरीन खान - फोटो : Twitter

जी हां, एक आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने लिखा, "हाय मैं जरीन खान हूं। मैंने वीर, रेडी और हाउसफुल 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। मुझसे फिल्मों, पात्रों, अभिनय, जीवन, मेरी यात्रा और सामाजिक विषयों के बारे में कुछ भी पूछें।" इसके बाद एक यूजर ने उनसे पूछा कि तुलना ने उन पर क्या प्रभाव पड़ा है। उसने लिखा, "हाय जरीन, बॉलीवुड में आपके शुरुआती दिनों में लोग आपकी तुलना कटरीना कैफ से करते थे। आपने इसे कैसा महसूस किया और क्या इसका बड़े पर्दे पर कोई प्रभाव पड़ा?"

जरीन खान

जरीन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हाय, जब मैंने इस इंडस्ट्री में आई तब मैं सचमुच एक खोई हुई बच्ची की तरह थी क्योंकि मैं फिल्मी पृष्ठभूमि से नहीं आई थी, इसलिए कटरीना के साथ मेरी तुलना होने पर मुझे वास्तव में खुशी महसूस हुई क्योंकि मैं थी।" मैं भी उनकी फैन थी और उन्हें वह वाकई बहुत सुंदर लगती थीं, लेकिन इसका मेरे करियर पर उल्टा असर पड़ा क्योंकि इस इंडस्ट्री के लोगों ने मुझे अपनी स्किल  साबित करने का मौका नहीं दिया।"

Gadar 2 Trailer: सकीना बनकर ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं अमीषा पटेल, सनी के तारा सिंह लुक को मिलीं जोरदार तालियां

विज्ञापन

जरीन खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जरीन 'हाउसफुल 2' , 'हेटस्टोरी 3', 'अक्सर 2' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलवाा उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल के साथ कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया हैं, जिनमें 'जट जेम्स बॉन्ड' और 'डाका' शामिल हैं। जरीन की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था। 

यह भी पढ़ें- Raghav Chadha: परी से सगाई के बाद बदल गई है राघव चड्ढा की जिंदगी, बोले- अब लोग कम चिढ़ाते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें