मनित मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, 'मैं बहुत क्लियर था कि मैं यहीं शादी के बंधन में बंधना चाहता था। शादी के दिन बारिश हो रही थी। लेकिन बिना किसी भारी बारिश के शादी हो गई।' शादी में मनित 108 साल पुरानी तलवार लेकर गए थे जो उनके पूर्वजों की थी। मनित ने खुलासा किया कि उनसे पहले तलवार पर केवल परिवार के पुरुष सदस्यों के नाम छपे थे।
कुछ इस तरह हुई मनित और एंड्रिया की मुलाकात
मनित और एंड्रिया 10 साल पहले एक स्टूडेंट और टीचर के रूप में मिले थे। उन्होंने बताया कि पहले वे केवल दोस्त थे। 2019 में बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की। मनित ने कहा, 'हम बहुत अच्छे दोस्त थे। वह मुझे हर तरह से जानती थी।' इससे पहले जनवरी में मनित ने एंड्रिया को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। 37 वर्षीय ने खुलासा किया, 'मैंने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर प्रपोज किया, क्योंकि वह कहीं न कहीं हमारे मिलने की पहली जगह है।'