फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाया: मामी करीना ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश; पापा कुणाल ने शेयर किया क्यूट वीडियो; सेलेब्स ने किए कमेंट

Tue, 29 Sep 2026 03:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Inaya Birthday: अभिनेता कुणाल खेमू ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसके साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। जानिए वीडियो में क्या खास है?
 
विज्ञापन
1 of 5
कुणाल खेमू, इनाया, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कलाकार कुणाल खेमू और सोहा अली खान आज अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू का 9 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कुणाल खेमू ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो काफी क्यूट है। वीडियो को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
बेटी के साथ कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu
वीडियो में क्या है?
कुणाल खेमू ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता एक सोफे पर बैठकर गिटार बजा रहे हैं। वह 'गुमसुम-गुमसुम ये निगाहें' गाना गा रहे हैं। उनके साथ उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू भी है। अभिनेता जब गाना गा रहे हैं, तो उनकी बेटी उनसे गले लग रही, प्यार कर रही है। आखिर में वह अपनी बेटी से कहते हैं 'मैं तुमसे प्यार करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
कमेंट्स - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu
सेलेब्स ने किए कमेंट
वीडियो शेयर करते हुए कुणाल खेमू ने इसके कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन मुबारक मेरी इन्नी बू।' वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं। अभिनेत्री पत्रलेखा ने लिखा 'मैं रो रही हूं।' कुणाल खेमू की साली सबा पटौदी ने लिखा 'आपको 9वें जन्मदिन की बधाई।' सोफी चौधरी ने लिखा 'जन्मदिन की बधाई खूबसूरत बच्ची।' एक यूजर ने लिखा 'बहुत दिनों बाद बहुत अच्छी चीज नजर आई।'



करीना ने दी बधाई
अभिनेत्री करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने इनाया की तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'जन्मदिन की बधाई इनाया। प्यारी राजकुमारी। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। आज का दिन तुम्हारे लिए सबसे अच्छा हो और आज की डांस पार्टी भी जबरदस्त हो।' 

वायरल वीडियो: फैंस के लिए हुआ क्यूट मूमेंट, जब रणबीर कपूर ने की स्पार्कल कैंडल बुझाने की कोशिश

4 of 5
सोहा अली खान-कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई कुणाल और सोहा की शादी?
आपको बता दें कि कुणाल खेमू ने अभिनेत्री और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से जनवरी 2015 में शादी की थी। दोनों की शादी मुंबई में एक निजी समारोह में विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई थी। दोनों ने बेटी इनाया का 29 सितंबर 2017 को स्वागत किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोहा अली खान-कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम
कुणाल खेमू और सोहा का वर्कफ्रंट
  • हाल ही में कुणाल खेमू फिल्म 'वाइब' में नजर आए।
  • 18 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव थे।
  • जल्द ही वह फिल्म 'गोलमाल 5' का हिस्सा होंगे।
  • अभिनेत्री सोहा 2025 में 'छोरी 2' में नजर आई थीं।
  • अगली बार वह फिल्म 'ब्रिज' का हिस्सा हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें