लंबी डेटिंग के बाद कुणाल खेमू ने सोहा अली खान को आखिर प्रपोज कर ही दिया। हालांकि उनकी शादी होनी तय थी और वह लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। सोहा को शादी का यह प्रपोजल पेरिस में मिला। सोहा ने तुरंत ही अपनी सहमति जता दी। सोहा ने खुद इस खबर को ट्विटर पर शेयर किया।
जान ले सब कोई
सोहा ने बुधवार को ट्वीट किया, 'आप सभी को यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि कुणाल ने मुझे पेरिस में प्रपोज किया। उसने मुझे दुनिया की सबसे खूबसूरत अंगूठी पहनाकर विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे मैंने कबूल कर लिया है। अब शादी की तारीख निश्चित नहीं है।
सैफ का था शुरुआती विरोध
कुणाल खेमु और सोहा अली लंबे समय से अफेयर में हैं। पिछले कुछ समय से जब वह साथ रहने लगे थे तब यह तय हो गया था कि इनकी शादी जरूर होगी। लेकिन शुरुआत में इस अफेयर को परिवार की स्वीकृति नहीं मिल रही थी। खासतौर पर सोहा के भाई सैफ अली इस रिश्ते के खिलाफ थे।
कैरियर भी बहुत अच्छा नहीं
शादी कर लेने के पीछे की बड़ी वजह सोहा का कैरियर बहुत तेज रफ्तार से न चलना भी है। सोहा की पिछली दो फिल्में वार छोड़ न यार और मिस्टर जो भी कारवाल्हो बुरी तरह से पिटी हैं। वैसे भी सोहा के हाथ में अब कोई बड़ी फिल्म नहीं है।