अमिताभ बच्चन ने आर. बाल्की निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म 'शमिताभ' की एक तस्वीर जारी की है। इस लुक में अमिताभ बच्चन ऐसे अंदाज में दिख रहे हैं कि जैसे पहले कभी दिखे ही न थे। आप उनके लुक को देखकर चौंक जाएंगे। अमिताभ ने यह लुक खुद ही जारी किया है। आप भी देखिए..
अब देखिए नया लुक
अमिताभ को फोटोग्राफरों से अपना नया लुक छिपाने में दिक्कत आ रही थी। इसलिए उन्होंने खुद ही ट्विटर पर नया लुक जारी कर दिया है। वह सफेद बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ बिग बी ने कैप्शन में अपने इस लुक की तुलना मोजेस के लुक के साथ की है।