फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पेशल छब्बीस' में अलग अंदाज में दिखेंगे अक्षय

Mon, 24 Dec 2012 03:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली कई फिल्मों से कॉमेडी भूमिकाएं करते आ रहे अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म में बदले-बदले नजर आएंगे। अपनी आने वाली फिल्म में वह सीबीआई अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। 8 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'स्पेशल छब्बीस' में अक्षय कुमार सीबीआई अधिकारी की भूमिका में होंगे। चोरी की बड़ी घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनुपम खेर, जिमी शेरगिल और मनोज बाजपेई की भी खास भूमिका होगी। नायिका के रूप में 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल हैं। इस फिल्म को नीरज पांडेय ने निर्देशित किया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में हुई है।
विज्ञापन


यह फिल्म 1987 में हुई एक घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में अक्षय का लुक और बोलने की स्टाईल भी बदली हुई है। उन्होंने इस फिल्म में मूंछे रखी हुई हैं। अक्षय कुमार पिछली कई फिल्मों से कॉमेडी या एक्शन करते आ रहे हैं। एक गंभीर तरह की भूमिका में दर्शक उन्हें लंबे समय बाद देखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन करने वाले नीरज पांडेय इसके पहले वह 'ए वेडनसडे' फिल्म निर्देशित कर चुके हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें