'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों का पसंदीदा कॉमेडी शो बना हुआ है। शो का हर एक किरदार फैंस के दिल में बसा हुआ है। कई किरदार अब तक छोड़कर जा चुके हैं, जिन्हें फैंस बहुत मिस करते हैं। उन्हीं में से एक कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी थे। हाल ही में शो में कृष्णा अभिषेक ने वापसी की है। अब 'सपना' का ब्यूटी पार्लर दोबारा खुल चुका है, जिसके बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं। काफी लंबे समय बाद कृष्णा ने शो में वापसी की है। उन्होंने अपने कमबैक को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है और शो से दूर रहने की वजह भी बताई है।