फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krrish 4: 'कृष' की चौथी किस्त पर आया बड़ा अपडेट, प्रियंका चोपड़ा के बाद दो और बड़े नाम हुए शामिल

Mon, 07 Jul 2025 08:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan: 'कृष 4' ऋतिक रोशन की तिहरी भूमिका के साथ धमाकेदार वापसी को लेकर प्रशंसक बेहद खुश हैं। वहीं ऋतिक की इस फिल्म में शानदार कलाकारों की वापसी को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
कृष 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan, priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन की मशहूर सुपरहीरो सीरीज कृष एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। कृष 4 अब तक की सबसे बड़ी, सबसे रोमांचक और भावनात्मक कहानी लेकर आ रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के बाद दो और बड़े नाम जुड़ने की जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

शानदार कलाकारों की वापसी
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा अपनी पुरानी भूमिका में लौट रही हैं, जिसे लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। साथ ही, रेखा और प्रीति जिंटा भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। रेखा, जो 'कोई मिल गया' और 'कृष' में ऋतिक की मां की भूमिका निभा चुकी हैं, कहानी को जोड़े रखेंगी, जबकि प्रीति जिंटा की वापसी नए रंग लाएंगी।

ऋतिक की तिहरी भूमिका
इस बार ऋतिक रोशन तीन अलग-अलग किरदार निभाएंगे। जो अतीत, वर्तमान और भविष्य से जुड़े होंगे। कहानी एक बड़े वैश्विक खतरे के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें कृष को अलग-अलग रूप लेने होंगे। 'कृष 4' में शानदार विज़ुअल इफेक्ट्स और जबरदस्त एक्शन होगा। साथ ही, यह फिल्म परिवार, प्यार और बलिदान की भावनाओं को भी छूएगी। वाईआरएफ स्टूडियो में प्री-विज़ुअलाइजेशन का काम शुरू हो चुका है, और यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर के वीएफएक्स से टक्कर लेगी। खास बात यह है कि ऋतिक रोशन पहली बार निर्देशन भी कर रहे हैं और स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने के लिए आदित्य चोपड़ा की टीम के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या होगा खास?
प्री-प्रोडक्शन में चल रही कृष 4 सिर्फ एक सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। बेहतरीन कलाकार, नई कहानी और शानदार दृश्यों के साथ यह फिल्म भारतीय फंतासी और विज्ञान कथा सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

यह भी पढ़ें: Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने फराह खान के साथ शेयर किया फनी वीडियो, साकिब सलीम की भी दिखी मस्ती..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें