हाल ही में फिल्म 'मालिक' से हुमा कुरैशी का डांस नंबर 'दिल थाम के' रिलीज हुआ था। इस गाने में हुमा के हुक स्टेप्स दर्शकों को बेहद पसंद आए। वहीं आज सोशल मीडिया हैंडल पर हुमा ने फराह खान के साथ एक शानदार फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साकिब सलीम और फराह के रसोइये दिलीप भी नजर आ रहे हैं।
हुमा का पोस्ट
हुमा ने मालिक के गाने 'दिल थाम के' गाने का एक शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में उनके साथ फराह खान भी दिखाई दे रही हैं। साथ ही एक्टर साकिब सलीम और फराह के रसोइये दिलीप की मस्ती भी दिखाई दी। इस शानदार वीडियो के साथ हुमा ने कैप्शन में लिखा, 'दिल थाम के, जिसकी आपको जरूरत थी, आपको पता नहीं था... कब@farahkhankunderआपके रील को निर्देशित करती है- निर्देश बंद नहीं होते saqibsaleemऔर दिलीप लेकर आओ।'
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
फराह खान कुंदर ने इस पोस्ट पर कमेंट में लिखा, 'हाहाहाहाहाहा!!@rajkummar_rao तुम्हें बहुत याद किया गया', रोहित के वर्मा ने लाल दिल वाले इमोजी बरसाए, एक फैन ने लिखा, 'हुमा खूबसूरत है', एक और फैन ने लिखा, ' मजेदार', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे यह रील बहुत पसंद है', एक और फैन ने लिखा, 'मजा आ गया', एक और फैन ने लिखा, 'दिलीप को स्टार बनाया', एक और फैन ने लिखा, 'वाह वाह! दिलीप', एक और फैन ने लिखा, 'केवल साकिब में ही वो मालिक वाली वाइब थी', एक और फैन ने लिखा, 'दिलीप का डांस 1 नम्बर', एक और फैन ने लिखा, 'डांस बहुत पसंद आया।'
हुमा कुरैशी का करियर
हाल ही में हुमा राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' के गाने 'दिल थाम के' में नजर आई थी। फिल्म 'मालिक' का निर्देशन पुलकित ने किया है। कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणी ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। राजकुमार के अलावा फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।