फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK VS Screw Dheela: टाइगर की 'स्क्रू ढीला' से खुश नहीं केआरके? सता रही इस बात की चिंता

Mon, 25 Jul 2022 03:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। कोई न कोई स्टार अक्सर उनके निशाने पर रहता है। एक बार फिर उनका ट्वीट चर्चा में हैं। इसमें वह टाइगर श्रॉफ के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आए हैं।
विज्ञापन
केआरके-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। अक्सर कोई न कोई स्टार उनके निशाने पर रहता है। केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह ट्वीट करके फिल्मों को लेकर अपने अनुमान जताते नजर आते हैं। एक बार फिर वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, इस बार केआरके काफी चिंता में हैं और इस चिंता की वजह एक्टर टाइगर श्रॉफ हैं। जी हां, केआरके को टाइगर श्रॉफ के करियर की चिंता सता रही है। ऐसा क्यों है, आइए हम बताते हैं...

विज्ञापन

फिल्म का हुआ एलान
टाइगर श्रॉफ दरअसल करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आने वाले हैं। आज ही इस फिल्म का आधिकारिक एलान हुआ है। इस बात से टाइगर श्रॉफ बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता के फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं हैं। लेकिन, वहीं केआरके के चेहरे पर चिंता पसर गई है। उन्होंने ट्वीट करके इस चिंता को जाहिर किया है।

केआरके ने किया ट्वीट
कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि 'स्क्रू ढीला' करके टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की है।' उन्होंने आगे लिखा है, 'वरुण धवन, रणवीर सिंह ने इसकी स्क्रिप्ट पहले ही रिजेक्ट कर दी थी, लेकिन टाइगर ने इसके लिए हां बोल दिया। मुझे टाइगर श्रॉफ से प्यार है। अल्लाह करे मेरा यह अनुमान गलत हो।'
विज्ञापन

फैंस ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आई है। एक यूजर ने लिखा है, 'सर आपको बॉलीवुड वाले बाबा, बन जाना चाहिए। कब क्या करना चाहिए, क्या होगा? आगे सब आपसे पूछ के मूवी करें और आपसे पूछकर मूवी पर पैसा लगाएं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'यह सच है! करण जौहर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी स्टार किड अब भविष्य में स्टार नहीं बनेगा!' बता दें कि करण जौहर और टाइगर श्रॉफ दोनों ने पोस्ट साझा करके फिल्म को लेकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें