फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: 'तिरंगा' के कलेक्शन की केआरके ने उड़ाई खिल्ली! बोले- परिणीति के मेकअप का खर्च ही निकल पाएगा

Sat, 15 Oct 2022 01:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें वह फिल्म के कलेक्शन पर निशाना साधते नजर आए हैं।
विज्ञापन
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमाल आर. खान उर्फ केआरके अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर किसी फिल्म या सितारों पर तंज कसते नजर आते हैं। एक बार फिर केआरके ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक ट्वीट किया है। इसमें वह एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' पर शब्दों के तीर चलाते नजर आए हैं। ट्वीट के जरिए केआरके इस फिल्म के कलेक्शन का मजाक उड़ाते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


Jeetendra Shastri Death: अभिनेता जीतेंद्र शास्त्री का निधन, 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के लिए थे मशहूर

कलेक्शन पर कसा तंज
आपको बता दें कि परिणीति की फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित थे, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इसे कुछ खास प्रतिक्रिया मिलती नहीं दिख रही। फिल्म की खूब आलचोना भी हो रही है। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक तमाम लोग फिल्म को नेगेटिव रिव्यू देते नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच कमाल आर खान ने भी एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के कलेक्शन और लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पर निशान साधा है।

Hedgewar Biopic: आरएसएस पर फिल्म को लेकर मुंबई में रेस, विजयेंद्र प्रसाद की फिल्म से पहले शुरू हुई ये फिल्म

लिखी यह बात
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'तिरंगा' ने पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए हैं। इसका मतलब है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80 लाख रुपये रहेगा। इस हिसाब से इसमें भूषण का हिस्सा 40 लाख रुपये रहेगा। इसका मतलब है कि भूषण इस फिल्म के जरिए परिणीति के मेकअप का खर्च निकाल पाएंगे। फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये हैं। शानदार।' इसके साथ केआरके ने दो फन इमोजी भी पोस्ट किए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि केआरके फिल्म के कलेक्शन की खिल्ली उड़ा रहे हैं!
 
विज्ञापन

यूजर्स की आई दिलचस्प प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि ऋभु दास गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। परी के अलावा फिल्म में हार्डी संधू, शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर वर्मा, रजित कपूर और सब्यसांची भट्टाचार्य जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी सहमति जताते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि परिणीति सिर्फ डिजास्टर फिल्में ही करना चाहती हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह रिलीज भी हो गई और पता भी नहीं चला।' हालांकि, कुछ यूजर्स केआरके से असहमति जताते भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'आप खुद ही कोई फिल्म क्यों नहीं बनाते?'

Drishyam 2: 'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथों में बेलचा थामे नजर आए अजय देवगन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें