केआरके बॉलीवुड पर तो आए दिन कटाक्ष करते ही रहते हैं। इसके इतर वह अन्य मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में भारत की हार ने सभी का दिल तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर लोग एक के बाद एक अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। अब कमाल आर खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और हर बार की तरह इस बार भी उनका रिएक्शन बिल्कुल अलग है।
बोले ब्रिटिशर्स का काम है भारत-पाकिस्तान को अलग करना
केआरके को इंडिया और इंग्लैंड के मुकाबले में टीम इंडिया की हार के बाद अब भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की याद आई है। दरअसल केआरके ने ट्वीट कर लिखा- "ब्रिटिशर्स का काम ही है इंडिया और पाकिस्तान को अलग करना और एक बार फिर से उन्होंने ये काम बखूबी किया है"। फिलहाल केआरके की इस प्रतिक्रिया पर लोग खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
इंग्लैंड और इंडिया मुकाबले के बाद केआरके का पहला ट्वीट
हालांकि इससे पहले केआरके ने ट्वीट किया- "मैं पाकिस्तान और इंग्लैंड के बारे में प्रिडिक्शन नहीं दे सकता क्योंकि पाकिस्तान के खिलाड़ी हैं...* ये तो खेलेंगे तो किसी को ई हरा देंगे और हारेंगे तो नीदरलैंड और जिम्बाब्वे से भी हार जाएंगे"।