मौसम कभी भी बदल जाता है। कभी धूप तो कभी छांव। मगर, मौसम के अलावा एक और चीज कब बदल जाए आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। वह हैं, केआरके के सुर। यूं तो केआरके अक्सर बॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधते ही नजर आते हैं। मगर, कई बार अचानक वह उन्हीं स्टार्स की तारीफ कर सबको हैरान कर देते हैं। फैंस भी सोच में पड़ जाते हैं कि यह उल्टी गंगा कैसे बहने लगी! एक बार फिर केआरके का कुछ यही अंदाज देखने को मिला है।
भूल गए पुरानी बात?
केआरके अपने हालिया ट्वीट की वजह से फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह आमिर खान की तारीफ करते नजर आए हैं। आपको वह समय याद ही होगा, जब आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के वक्त सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड जोरों पर था। तब केआरके भी आमिर खान और उनकी फिल्म में कमी निकालने से पीछे नहीं हट रहे थे। उन्होंने आमिर का करियर खत्म होने की भी भविष्यवाणी कर दी थी। मगर, अब वही केआरके दावा कर रहे हैं कि आमिर एक बार फिर धांसू वापसी कर सकते हैं।
Animals In Bollywood: अब ऑनलाइन मिलेगी फिल्मों में पशुओं के उपयोग की अनुमति, बोर्ड ने आसान की प्रक्रिया
बोले- देखिए और इंतजार करिए
अपने हालिया ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'आमिर खान हमेशा वह करते हैं, जो वह करना चाहते हैं। वह दूसरे सितारों की नकल नहीं करते। वह जोया अख्तर के साथ एक फिल्म कर रहे हैं, मतलब वह कुछ नॉन कॉमर्शियल कर रहे हैं, जबकि बाकी एक्टर्स एक्शन कॉमर्शियल फिल्में कर रहे हैं। ऐसे में इंतजार करिए और देखिए कि शायद आमिर खान फिर दमदार वापिसी करें।'
Anupam Kher: 'सफलता की सीढ़ी... आकाश से परे...' अनुपम खेर ने इस अंदाज में की दीपिका की तारीफ, गदगद हो गए फैंस
यूजर्स ने लगाई क्लास
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स उनकी खूब क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'और जब आमिर की फिल्म आएगी तो तुम दोबारा उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देना।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लाल सिंह चड्ढा भी नॉन कमर्शियल ही थी।' एक यूजर ने लिखा, 'मुझे आमिर खान से हमेशा ही बड़ी उम्मीदें होती हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'चलो, कुछ तो सही बात की।' आपको बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर फिलहाल एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि, हाल ही में उन्हें निर्देशक जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर देखा गया।
WPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में एपी ढिल्लों ने लाइव परफॉर्मेंस की बजाए किया लिप-सिंक! जमकर हुए ट्रोल