बीते दिन नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में वूमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में एपी ढिल्लों परफॉर्मेंस देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ब्राउन मुंडे, बहाने, तेरे ते और पागल जैसे गानों से स्टेज पर आग लगा दी।
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों बहुत मशहूर गायक हैं। ‘ब्राउन मुंडे’, ‘इंसेन’ और ‘एक्सक्यूज’ जैसे मशहूर गानों को अपनी आवाज में पिरोने वाले एपी ढिल्लों की एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस सिंगर का हर गाना सुनने के लिए बेताब रहते हैं। एपी ढिल्लों को अमृतपाल सिंह ढिल्लों के नाम से भी जाना जाता है। बीते दिन नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में वूमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में एपी ढिल्लों परफॉर्मेंस देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ब्राउन मुंडे, बहाने, तेरे ते और पागल जैसे गानों से स्टेज पर आग लगा दी। लेकिन शायद कुछ लोगों को उनकी परफॉर्मेंस रास नहीं आई है, और सिंगर पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।
विज्ञापन
फैंस ने लगाया लिप-सिंकिंग का आरोप
बीते दिन वूमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी मुंबई में चल रही थी। इस दौरान जैसे ही शो की होस्ट मंदिरा बेदी ने एपी ढिल्लों के नाम की घोषणा की, उनके फैंस क्रेजी होने लगे। एपी ढिल्लों ने वूमेन प्रीमियर लीग 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए सीधे लॉस एंजेलिस से मंच पर आए थे। उन्होंने स्टेज पर आते ही जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। लेकिन कुछ देर के बार लोगों ने ध्यान दिया कि सिंगर लाइव नहीं गा रहे हैं बल्कि लिप-सिंक कर रहे हैं।
जमकर ट्रोल हुए एपी ढिल्लों
जब इसी बात को कई लोगों ने नोटिस किया तो सोशल मीडिया पर एसपी ढिल्लों को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एपी ढिल्लों को स्कैम मैन बताया। एक यूजर ने लिखा, 'एपी ढिल्लों लॉस एंजेलिस से वीमेन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में लिप-सिकिंग करने आए हैं'। कुछ ने तो ये भी कहा कि वह ढंग से लिप-सिंक भी नहीं कर रहे हैं। वह माइक पकड़ना भी भूल जा रहे हैं।