2 दिंसबर को रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की फिल्म
अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। यह फिल्म इसी साल यानी 2022 में 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अब किसी की फिल्म आने वाली हो या रिलीज हो गई हो और केआरके उस पर अपनी प्रतिक्रिया न दें ऐसा तो हो ही नहीं सकता, अब फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर केआरके ने कटाक्ष किया है।
बोले 'एन एक्शन हीरो' फ्लॉप होने के बाद पब्लिक को देंगे गाली
कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- "डबल ढोलकी आयुष्मान खुराना सभी भारतीयो को होमोफोबिक कह रहे हैं, क्योंकि लोगों ने उनकी गंदी, वाहियात और घटिया फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी नहीं देखी, मतलब, अगर उनकी फिल्म 'एन एक्शन हीरो फ्लॉप हो गई तो वो पब्लिक को गाली देना शुरू कर देंगे।" केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं तो कई आयुष्मना खुराना को मल्टीटेलेंटेड कलाकार कहते नजर आए।