बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। वहीं, अभिनेता की 2021 में आई फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि 700 वेबसाइट जो अवैध तरीके से इसकी स्ट्रीमिंग कर रही है उन्हें इसे हमेशा के लिए अपने डोमेन से हटाना होगा। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह में यह आदेश पारित किया है।