फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने अक्षय कुमार की उम्र पर कसा तंज! बोले- आज का दिन 55 से अधिक उम्र के एक्टर्स का भविष्य तय करेगा

Tue, 25 Oct 2022 03:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केआरके का विवादों से पुराना नाता है। वह अक्सर अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अबकी बार उनके निशाने पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और एक्टर अजय देवगन हैं।
 
विज्ञापन
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केआरके उर्फ कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स पर तंज कसते नजर आते हैं। एक बार फिर केआरके ने ट्वीट किया है, जिसमें वह अक्षय कुमार और अजय देवगन की आज रिलीज हुईं फिल्मों 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' पर निशाना साधते नजर आए हैं। इसके साथ ही केआरके ने अक्षय कुमार की उम्र पर भी कटाक्ष किया है। केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ट्वीट कर कही यह बात
केआरके का विवादों से पुराना नाता है। वह अक्सर अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अबकी बार उनके निशाने पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और एक्टर अजय देवगन हैं। गौरतलब है कि आज अक्षय कुमार की 'राम सेतु' और अजय देवगन की 'थैंक गॉड' रिलीज हुई हैं। दीपावली के मौके पर रिलीज हुईं दोनों फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अब जब फिल्म आ गई हैं तो केआरके ने भी फिल्मों पर अपनी राय दे डाली है!  केआरके ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है।

Charu-Rajeev: 'गाली देना-मारपीट करना स्वभाव में', चारू असोपा ने सुष्मिता के भाई राजीव सेन पर लगाए गंभीर आरोप

बोले- 'आज का दिन महत्वपूर्ण'
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'आज का दिन बॉलीवुड के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिन है।' इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'राम सेतु और थैंक गॉड का पहले दिन का बिजनेस 55 से अधिक उम्र के एक्टर्स का भविष्य तय करेगा।' उन्होंने किसी स्टार का नाम भले नहीं लिखा है, लेकिन उनके ट्वीट से साफ है कि उन्होंने अक्षय कुमार और अजय देवगन पर तंज कसा है।
 
विज्ञापन

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'राम सेतु देखें या थैंक गॉड? सुझाव दीजिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम तो कांतारा देखने जाएंगे।' एक यूजर ने लिखा, 'आज सूर्यग्रहण है, कई हिंदू परिवार फिल्म देखने के लिए नहीं जाएंगे।' हालांकि, कुछ यूजर्स केआरके का विरोध करते भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'आप ऐज शेमिंग क्यों कर रहे हैं?' एक यूजर ने लिखा, 'उम्र एक नंबर है, इससे फर्क नहीं पड़ता है।'

Diwali Celebration: कपूर-भट्ट परिवार के साथ आलिया ने ऐसे मनाई दिवाली, क्या आपने देखीं सेलिब्रेशन की तस्वीरें?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें