नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम@abhishek.mumbaikar
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 11 जनवरी को कृति की बहन और एक्ट्रेस नूपुर ने सिंगर स्टेबिन बेन से शादी की। दाेनों की भव्य शादी उदयपुर में हुईं। इस शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए। नूपुर और स्टेबिन बेन ने हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की है। इस वेडिंग फंक्शन के भी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
उदयपुर में हुई हिंदू रीति-रिवाज से शादी
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने उदयपुर में पहले क्रिश्चियन वेडिंग की। इसके बाद 11 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की है। नूपुर और स्टेबिन बेन ने शादी के बाद स्टेज पर एक-दूसरे का हाथ थामा। इस मौके पर नूपूर इमोशनल नजर आईं।
ये खबर भी पढ़ें: 'प्यार था, है और हमेशा करता रहूंगा'; स्टेबिन की हुईं नूपुर सेनन; फैंस के साथ शेयर कीं शादी की झलकियां
उदयपुर से वापस मुंबई लौटे नूपुर और स्टेबिन बेन
सोशल मीडिया पर नूपुर और स्टेबिन के कुछ और वीडियो भी वायरल हैं, जिसमें दोनों शादी के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। दोनों काफी खुश दिखे। पैपराजी ने इनके वीडियो शूट किए। साथ ही नए जोड़े को शादी की बधाई भी दी। बहन नूपुर के साथ कृति सेनन भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।