फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बॉर्डर 2’ का अगला गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज, विशाल मिश्रा की आवाज ने बिखेरा जलवा

Mon, 12 Jan 2026 11:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaate Hue Lamhon Song Out: ‘बॉर्डर 2’ से एक और री-क्रिएटेड गाना सामने आया है। ‘घर कब आओगे’ के बाद अब मेकर्स ‘जाते हुए लम्हों’ को एक नए अंदाज में लेकर आए हैं।
विज्ञापन
जाते हुए लम्हों गाना रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम-@tseriesfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी रिलीज से पहले ही सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ चर्चाओं में बनी हुई है। ‘घर कब आओगे’ गाने की सफलता के बाद अब मेकर्स फिल्म का एक और नया गाना लेकर आए हैं। खास बात ये है कि यह गाना भी ‘बॉर्डर’ फिल्म के ही गाने का री-क्रिएटेड वर्जन है। मेकर्स ने आज ‘जाते हुए लम्हों’ गाना रिलीज किया है। 

विशाल मिश्रा ने दी आवाज

विज्ञापन

‘जाते हुए लम्हों’ के इस री-क्रिएटेड वर्जन को विशाल मिश्रा ने गाया है। साथ में गाने में ओरिजनल सॉन्ग के सिंगर रूप कुमार राठौड़ की आवाज भी सुनाई देती है। ‘घर कब आओगे’ गाने की तरह ही इस गाने को भी मिथुन ने ही कंपोज किया है। जबकि ‘बॉर्डर’ फिल्म में इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने कंपोज किया था। रूप कुमार राठौड़ की आवाज में बने ओरिजिनल गाने को अब विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है।


फिल्म से तीसरा गाना हुआ रिलीज
‘जाते हुए लम्हों’ ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना है। इस फिल्म से सबसे पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया। वहीं फिल्म से दूसरा गाना रोमांटिक सॉन्ग ‘इश्क दा चेहरा’ रिलीज हुआ था। अब यह तीसरा गाना रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Golden Globe Awards: लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट फिल्म, ‘एडोलसेंस’ का दिखा जलवा

23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फैंस इस वॉर ड्रामा का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें