अक्षय कुमार जल्द ही एक दम अलग प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं। टॉयलेट के इर्द-गिर्द घूमती इस प्रेम कहानी का उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज में वैसे तो अभी टाइम है लेकिन उससे पहले अक्षय कुमार ने दर्शकों के लिए बिहाइंड द सींस का वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में अक्षय सभी की फिरकी लेते दिख रहे हैं। फिर चाहे फिल्म के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह हों या हीरोइन भूमि पेडनेकर, कोई अक्षय से नहीं बच पाया है।
टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके घर में टॉयलेट न होना एक बड़ी समस्या बन जाता है। फिल्म को लेकर कई विवाद भी चल रहे है। दो फिल्ममेकर्स इस पर कहानी चोरी का आरोप लगा चुके हैं और हाल ही में फिल्म लीक होते-होते भी बची थी।