फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: 'तेरे इश्क में' के सेट पर होली खेलती दिखीं कृति सेनन, धनुष और आनंद एल राय के साथ साझा की तस्वीर

Fri, 14 Mar 2025 09:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृति सेनन और धनुष ने निर्देशक आनंद एल राय के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में के सेट' पर होली मनाई। अभिनेत्री ने खास तस्वीर भी साझा की। 
विज्ञापन
कृति सेनन, धनुष और आनंद एल राय - फोटो : इंस्टाग्राम: @kritisanon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन और धनुष अपनी अगली रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क में' की शूटिंग कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में इस फिल्म की घोषणा की गई थी और तब से ही प्रशंसक इसे लेकर उत्साहित हैं। वहीं, अब उन्होंने सेट पर होली का त्योहार भी मनाया है। कृति ने फोटो शेयर कर प्रशंसकों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

विज्ञापन

कृति ने साझा की तस्वीरें
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कृति ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह धनुष और आनंद एल राय के साथ पोज देती नजर आ रही हैं और उन्होंने लिखा, 'लाइट्स। कैमरा। होली। रंग चाहे कम हो, इश्क बहुत है। तेरे इश्क में।' एक प्रशंसक ने लिखा, 'धनुष और कृति आप दोनों ने मेरा दिन बेहतर बना दिया है।' एक अन्य ने लिखा, 'धनुष और कृति की सेल्फी मन को मोह लेने वाली, दिल को थाम लेने वाली और बेहद मनमोहक है।'

'रांझणा' जैसी होगी फिल्म?
जनवरी में फिल्म के निर्माताओं ने कृति को एक रहस्यमय अवतार में दिखाते हुए एक टीजर जारी किया था। कृति सेनन इस फिल्म की मुख्य नायिका हैं, जिसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। 'तेरे इश्क में' को 'रांझणा' से प्रेरित बताया जा रहा है, क्योंकि इसमें धनुष को पहले कभी नहीं देखा गया अवतार दिखाया गया है। इससे पहले फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
Test Teaser: नयनतारा ने किया 'टेस्ट' में अपने किरदार का खुलासा, साझा किया फिल्म का टीजर
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कृति का शानदार फर्स्ट लुक शेयर करते हुए निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'कुछ प्रेम कहानियां आग की लपटों से उभरने के लिए किस्मत में होती हैं। 'तेरे इश्क में' फिल्म में शंकर और मुक्ति को देखिए। रांझणा की दुनिया से एक ऐसी कहानी, जो अविस्मरणीय है।' यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
IIFA 2025: आईफा में जुबिन नौटियाल ने अपने गाने ‘दुआ’ को लेकर कही बड़ी बात, जिंदगी जीने का मंत्र साझा किया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें