फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Diplomat Day 1 Box Office: जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन इतने कमाए

Fri, 14 Mar 2025 08:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Diplomat Movie Day 1 Box Office Collection: जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' आज शुक्रवार 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हो गई है। जानते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितने कमाए।
विज्ञापन
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है। रंगों के इस त्योहार के अवसर पर आज अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। यह फिल्म भारतीय राजनयिक जितेंद्र पाल सिंह (जे.पी. सिंह) की सच्ची कहानी पर बनी है। जॉन अब्राहम ने जे.पी. सिंह का रोल अदा किया है। जानते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म ने कैसी कमाई की है?

विज्ञापन


The Diplomat Movie Review: ‘द डिप्लोमैट’ में फर्स्ट डिवीजन पास हुए शिवम नायर, ओटीटी पर आते ही छा जाएगी फिल्म

द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब
धीमी रही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत
जॉन की फिल्म 'द डिप्लोमैट' होली के मौके पर रिलीज हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह बहुत गहरा रंग नहीं जमा पाई है। त्योहार की छुट्टी का भरपूर फायदा इस फिल्म को नहीं मिला है। 'द डिप्लोमैट' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है।  

द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब
इतनी रही पहले दिन की कमाई
जॉन अब्राहम की इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। इसमें जॉन के अलावा सादिया खतीब, शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे सितारे हैं। कमाई की बात करें तो खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

द डिप्लोमैट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बजट के अनुसार औसत रहा कारोबार
मीडिया रिपोर्ट्स में 'द डिप्लोमैट' का बजट करीब 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बजट के अनुसार देखें तो ओपनिंग डे की कमाई ठीकठाक है। कमाई के फाइनल आंकड़े आने तक इसमें और इजाफा होने की संभावना है। बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक कोई फिल्म ओपनिंग डे पर अपने बजट का अगर 10 फीसदी कमाती है तो वह औसत है। और 20 फीसदी अच्छी शुरुआत मानी जाती है। 
विज्ञापन

द डिप्लोमैट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वेदा' के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन? 
हालांकि, जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म 'वेदा' के ओपनिंग डे कलेक्शन से तुलना करते हुए देखा जाए तो 'द डिप्लोमैट' काफी पीछे है। 'वेदा' ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन की थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। देखना दिलचस्प होगा कि होली के बाद पड़ने वाले वीकएंड पर 'द डिप्लोमैट' का जादू दर्शकों पर कितना चढ़ता है? इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें