राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा।
- फोटो : अमर उजाला।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
मंगलवार देर शाम लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृति सेनन विवाद पर अपनी राय दी है। राहुल ने मामले पर एक पोस्ट साझा कर कृति सेनन का सपोर्ट किया।
इस पूरे विवाद पर मंगलवार दोपहर कृति ने जो बयान जारी कर सफाई दी थी, राहुल ने उसे री-शेयर करते हुए लिखा-
'एक महिला क्या पहनती है? क्या करती है? और कहां जाती है? यह उसकी मर्जी है। महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।'
यह खबर भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: विज्ञापन जिस पर मचा विवाद, कंगना ने की आलोचना; अब कृति ने क्या जवाब दिया? यहां समझें पूरा मामला
कृति ने मामले पर दिया था करारा जवाब
इससे पहले कृति ने मामले पर ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा था कि किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान को नहीं मापा जाना चाहिए। महिलाओं पर बात करते हुए कृति ने कहा,
'आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ पारंपरिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों मापा जाता है? संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।'
यह खबर भी पढ़ें: रक्षाबंधन विवाद पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया तगड़ा जवाब; बोलीं- परंपरा नेकलाइन में नहीं होती
कंगना ने मामले पर क्या कहा था?
इस पूरे मामले ने तूल तब पकड़ा जब कंगना रनौत ने इस पर बात करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था,
'महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है। हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं। आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए'? हाहा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।'
यह खबर भी पढ़ें: 'कोई बहन भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी'? कंगना रनौत ने अब कृति सेनन पर कसा तंज; जानिए क्या है मामला?