Koffee With Karan Season 9: करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के नौवें सीजन का आगाज हो गया है। पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान नजर आए थे। अब आने वाले एपिसोड में ये दो सिलेब्रिटी नजर आ सकते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में करण और सलमान ने फिल्मी दुनिया से जुड़े कई पुराने किस्से साझा किए थे। इसके अलावा करिश्मा कपूर भी शो के दूसरे हाफ में शामिल हुईं थीं। अब फैंस सोच रहे हैं कि आने वाले एपिसोड में कौनसे सितारे अपनी जिंदगी पर खुलासे करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
क्या साथ आएगी विक्की और दिलजीत की जोड़ी?
सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक 'कॉफी विद करण' के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ की जोड़ी साथ नजर आ सकती है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट में बताया गया, 'दिलजीत और विक्की की आपस में काफी अच्छी बनती है। ऐसे में दोनों का एपिसोड इस सीजन के सबसे मनोरंजक एपिसोड में से एक हो सकता है।' अगर ऐसा होता है, तो फैंस को दोनों के बीच मजेदार बातचीत, पंजाबी अंदाज और कुछ दिल छू लेने वाले खुलासे भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, दोनों के साथ आने की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
कॉफी विद करण गेस्ट लिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना-सैफ से लेकर आलिया-शाहीन तक की जोड़ी आएगी नजर
इस सीजन में करण जौहर ने कुछ खास जोड़ियों को भी शामिल करने की तैयारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक साथ शो में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के भी साथ आने की चर्चा है। खबरों के अनुसार, कियारा इस दौरान पहली बार अपना बेबी बंप दिखा सकती हैं।
वहीं, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के भी शो का हिस्सा बनने की खबरें हैं। आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के बजाय अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ सकती हैं।
शाहरुख कर सकते हैं शो को एंड
बताया जा रहा है कि इस सीजन में एक दर्जन से ज्यादा एपिसोड हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ होगी, जबकि शाहरुख खान आखिरी एपिसोड के मेहमान बनकर शो को अलविदा कहेंगे। फिलहाल, शो के कई मेहमानों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।