फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा: माता के दरबार पहुंचीं काजोल, तनीषा मुखर्जी ने जया बच्चन को लगाया गले; श्वेता बच्चन भी आईं नजर

Sat, 17 Oct 2026 02:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Durga Pooja: आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी नवरात्रि के त्योहार को उत्साह के साथ मना रहे हैं। कई सेलेब्स पूजा करने के लिए माता के दरबार में पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन
पूजा करने पहुंचे सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में इन दिनों नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ सिनेमा जगत की हस्तियां भी माता के दरबार में पहुंच रही हैं। हाल ही में काजोल, जया बच्चन और तनीषा मुखर्जी माता के दरबार में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

काजोल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री और अजय देवगन की पत्नी काजोल मां दुर्गा की पूजा करने एक पंडाल में पहुंची हैं। पीले आउटफिट में अभिनेत्री ने अपने आस-पास खड़े लोगों का ध्यान खींचा है।
 
काजोल के साथ बच्चे भी नजर आए हैं
काजोल के साथ उनके बच्चे युग देवगन और न्यासा भी पूजा करने के लिए पंडाल में पहुंचे हैं। दोनों ने अपनी मां और मासी तनीषा मुखर्जी के साथ पोज दिए हैं। 
 

तनीषा मुखर्जी
एक और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी भी दुर्गा पूजा के लिए पहुंचीं हैं। यहां उनकी मुलाकात जया बच्चन से हुई है। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया है।
 


जया बच्चन और श्वेता बच्चन
एक और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन दुर्गा पूजा के लिए पंडाल में पहुंचीं हैं। माता के दरबार में मां-बेटी हाथ जोड़कर खड़ी हैं।
 
विज्ञापन

काजोल, जया बच्चन और तनीषा मुखर्जी का वर्कफ्रंट
बता दें कि काजोल साल 2025 में फिल्म 'सरजमीन' में नजर आईं थीं। जय बच्चन साल 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। तनीषा मुखर्जी आखिरी बार फिल्म 'लव यू शंकर' में नजर आई थीं। वह अगली बार फिल्म 'वीर मुरारबाजी' का हिस्सा होंगी।
 
जया बच्चन ने काजोल को लगाया गले
काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जया बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें जया बच्चन ने काजोल को गले लगाया है। इसमें उन्होंने लिखा 'अगर पंडाल में ना सही, तो पंडाल के बाहर सही।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें