फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 8: सनी देओल के बेटे राजवीर ने किया मजेदार खुलासा, कहा- पिता की इस बात से डर गए थे दोनों भाई

Thu, 02 Nov 2023 11:01 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉफी विद करण सीजन 8 में सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और करण देओल ने अपने पिता सनी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन
करण देओल और राजवीर देओल के साथ सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर अपने चर्चित चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 को लकेर सुर्खियों में हैं। इस शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए थे। वहीं शो का दूसरा एपिसोड सामने आया है, जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल ने हिस्सा लिया है। दोनों भाइयों ने इस दौरान शो में पर्सनल और प्रोफेशनल करियर से जुड़े कई खुलासे किए। शो के एक सेगमेंट में राजवीर देओल और करण देओल ने अपने पिता सनी देओल को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


राजवीर ने अपने बचपन का एक किस्सा किया याद
सनी देओल के बेटे राजवीर देओल ने बताया कि सनी देओल ने कैसे एक बार गुस्से में अपने हाथों से एक मार्बल तोड़ दिया था। सनी के छोटे बेटे राजवीर ने हाल ही में फिल्म डोनो से अपने करियर की शुरुआत की है। राजवीर ने अपने बचपन की एक बात को याद करते हुए कहा कि उनके पिता को डराने वाला कहना भी कम ही होगा।  

ब्लैक ड्रेस में हेली तो ट्रेडिशनल में कातिलाना दिखीं करिश्मा
विज्ञापन


पिता से जुड़ा राजवीर ने साझा किया यह किस्सा
राजवीर देओल ने बताया जब वह और उनके भाई पांच या छह वर्ष के थे, तो वे अपने माता-पिता के कमरे में फुटबॉल खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने गलती से एक संगमरमर का शोपीस तोड़ दिया था। जब सनी ने यह देखा तो अपने हाथ में संगमरमर को क्रश कर दिया, जिससे दोनों भाई काफी डर गए थे। सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने इस दौरान कहा कि सनी को खरीदारी करना पसंद है। उन्हें टेडी बियर बहुत पसंद हैं। उनके कमरे में इसका काफी अच्छा कलेक्शन है।  
विज्ञापन


Indian Idol 14: आलिया-रणबीर की बेटी राहा पर श्रेया घोषाल ने बरसाया प्यार, शो में पहुंचे महेश भट्ट को दी बधाई

टेडी बियर कलेक्शन को लेकर साझा की मजेदार घटना
वहीं, करण देओल ने आगे टेडी बियर कलेक्शन के बारे में एक मजेदार घटना साझा की। उन्होंने कहा कि एक बार किसी ने उनसे पूछा कि क्या यह कलेक्शन उनका है, तो उन्होंने कहा नहीं, फिर जब उन्होंने पूछा कि क्या यह उनकी मां का है, तो उन्होंने एक बार फिर न में जवाब दिया। इसके बाद वह हैरान होकर पूछते रहे कि यह किसका कलेक्शन हो सकता है। करण ने इसका जवाब दिया कि यह मेरे पिताजी का है। इससे सामना वाला इंसान इतना हैरान हो गया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसी प्रतिक्रिया दें। 

शादी के बंधन में बंधे वरुण-लावण्या, तस्वीरें आई सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें