करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का हर सीजन किसी न किसी कारण सुर्खियों में छाया रहता है। जल्द ही शो का सीजन 8 ऑनएयर होने वाला है। खबर के मुताबिक करण के शो के पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह होंगे। शो में ये कपल पहली बार अपनी शादी की वीडियो दिखाएगा। इस खबर को सुनने के बाद दीपिका-रणवीर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक बताया जाता है। ऐसे में चैट शो में दोनों की शादी का वीडियो सामने आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। ऐसा पहली बार होगा जब फैंस दोनों की शादी का वीडियो देंखेंगे। फैंस को दीपिका-रणवीर की शादी के वीडियो का लंबे वक्त से इंतजार था, जो अब पूरा होने वाला है। हालांकि, दोनों की शादी के वक्त सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो लीक भी हुए थे।
शादी के बाद दोनों पहली बार चैट शो में साथ में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,करण के शो में दीपिका-रणवीर अपनी शादी की क्लिप भी दिखाएंगे, जो कि किसी शो पर पहली बार ऐसा होगा। हालांकि, कपल के फैंस इनकी शादी के बीटीएस वीडियो काफी देख चुके हैं, जो शादी के वक्त सोशल मीडिया पर लीक हुए थे। बता दें कि दोनों ने बड़े ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी।
रणवीर और दीपिका की शादी बॉलीवुड की सबसे शाही शादियों में से एक है। इस कपल ने अपनी शादी में खूब पैसा खर्च किया था। दोनों ने साथ 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी के सात फेरे लिए थे। इस ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद हर किसी की निगाहें बस इन्हीं पर टिक गई थीं। खूबसूरत दीपिका को दुल्हन के लिबास में देखकर कई लोगों का शादी करने का मन होने लगा था।