फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भानु अथैया ने लौटा दिया था अपना ऑस्कर अवॉर्ड, इस वजह से डर गई थीं कॉस्ट्यूम डिजाइनर

Thu, 15 Oct 2020 06:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारतीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन।
  • 91 साल की उम्र  में ली अंतिम सांस।
  • भारत के लिए जीता था पहला ऑस्कर पुरस्कार।
विज्ञापन
भानु अथैया - फोटो : Twitter: @Bollywoodirect
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन हो गया है। भानु ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। भानु अथैया ने भारत के लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार जीता था। लेकिन एक समय ऐसा आया जब भानु ने अपना सम्मान वापस लौटा दिया था। इसके पीछे की वजह भी भानु ने खुद ही बताई थी।

विज्ञापन




भानु ऑस्कर सम्मान से सम्मानित होने वालीं पहली भारतीय नागरिक थीं। उन्होंने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम किया। भानू ने साल 1956 में फिल्म सीआइडी से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए।

विज्ञापन

साल 1982 में भानु के जीवन में वो सुनहरा पल आया जब उन्हें एकेडमी अवॉर्ड समारोह में अपने देश का सिर्फ प्रतिनिधित्व ही नहीं किया बल्कि उन्होंने उस दिन देश को गौरवान्वित भी किया। भानु को फिल्म गांधी के लिए जॉन मोलो के साथ मिलकर बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि, साल 2012 में उन्होंने ये सम्मान वापस भी कर दिया।

भानु को लगा था कि उनकी मौत के बाद उनके परिवार वाले उनके सम्मान का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाएंगे। जिसके चलते साल 2012 में उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी कि उन्होंने द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस को ये सम्मान वापस सौंप दिया है।

बता दें कि भानू ने अपने करियर के दौरान गुरु दत्त, राज कपूर, यश चोपड़ा और आशुतोष गोवारिकर के साथ काम किया। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड के भी नामचीन निर्देशकों के साथ काम किया है। साल 2010 में उन्होंने आर्ट ऑफ कॉस्ट्यूम डिजाइन के नाम से एक बुक भी लिखी थी। बुक को हार्पर कोलिन्स ने प्रकाशित किया था। 

पढ़ें: मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन, भारत के लिए जीता था पहला ऑस्कर अवॉर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें