फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने खारिज की क्षितिज प्रसाद की जमानत याचिका, NCB की ओर से जबरदस्ती किए जाने की बात को भी नकारा

Wed, 14 Oct 2020 09:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • क्षितिज रवि प्रसाद ने एनसीबी की अदालत के समक्ष अपनी जमनात अर्जी दी
  • ड्रग्स का लेन-देन करने के आरोप में बीते 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। 
  • ड्रग्स मामले की आग धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
क्षितिज रवि प्रसाद - फोटो : @Kshitij_prasad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद इन दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में हैं। उन्हें ड्रग्स का लेन-देन करने के आरोप में बीते 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को क्षितिज रवि प्रसाद ने एनसीबी की अदालत के समक्ष अपनी जमनात अर्जी दी, जिसको अदालत ने रद्द कर दिया है। साथ ही क्षितिज द्वारा एनसीबी पर लगाए गए सभी आरोपों को एजेंसी ने झूठ बताया है। 

विज्ञापन


बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर जांच उस समय शुरू हुई जब एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में हस्तक्षेप किया। ड्रग्स का सेवन करने और लेने-देने करने पर एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। देखते ही देखते ड्रग्स मामले की आग धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद तक पहुंच गई। 
 

विज्ञापन

एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर क्षितिज रवि प्रसाद ने एजेंसी पर जुर्म कबूल करने या फिर करण जौहर सहित बॉलीवुड की कुछ हस्तियों के नाम देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। जिसको एनसीबी हमेशा से झूठ कहती आई है। अब क्षितिज रवि प्रसाद ने विशेष नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम अदालत में अपनी जमनात अर्जी दी, जिसे खारिज कर दिया गया। अदालत ने अर्जी खारिज करते हुए कहा है कि क्षितिज रवि प्रसाद ने एनसीबी के अधिकारियों पर जो भी आरोप लगाए हैं, वह झूठे और बेबुनियाद हैं। 

आपको बता दें कि बीते दिनों क्षितिज रवि प्रसाद ने अपनी याचिका दाखिल करते हुए अदालत को बताया कि उन्हें एनसीबी ने प्रताड़ित किया और जबरदस्ती रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया को फंसाने के लिए मजबूर किया है। वहीं दूसरी तरफ एनसीबी ने इस सभी आरोपों को खारिज किया है। क्षितिज प्रसाद ने अपनी याचिका में लिखा था,' मुझे यह नाम लेने के लिए प्रताड़ित किया गया था। मैं इन लोगों को नहीं जानता हूं और लगाए गए आरोपों के बारे में भी पता नहीं है।' 

पढ़ें: जी5 की इस वेब सीरीज से विकास बहल रखेंगे ओटीटी पर कदम, अगले साल इस महीने में होगी रिलीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें