फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के बाद ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी में ‘धुरंधर 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Mon, 20 Apr 2026 02:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 OTT Release: ‘धुरंधर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जानिए रणवीर सिंह की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़े और अभी भी मूवी सिनेमाघरों में लगी हुई है। अब फैंस इसके जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए एक्साइटेड हैं। जानिए फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। 'भूत बंगला' के रिलीज के बाद भी इसकी बुकिंग जारी है। इसलिए अभी इसे ओटीटी पर रिलीज होने में थोड़ा समय लग सकता है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' मई के आखिर या जून के शुरूआत में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।

इसका पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार के पास हैं। जियो हॉटस्टार 150 करोड़ की डील साइन कर इसके राइट्स लिए हैं। इसका मतलब यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धुरंधर' के बारे में 
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह दो-भागों वाली स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है। मूवी में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आए हैं। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली किस्त ने दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इसकी अगला पार्ट, जिसका नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है, 19 मार्च 2026 में रिलीज हुई। यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। इसने अब तक दुनिया भर में 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें