यूजर्स को पसंद नहीं आया हंसिका का विचार
कास्टिंग काउच पर हंसिका मोटवानी के विचार सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आए। कई लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल किया। टीवी एक्ट्रेस श्वेता गुलाटी ने लिखा 'एक और जो अपनी ही दुनिया में जी रही है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, तो इसका मतलब यह सच नहीं हो सकता।' तीसरे यूजर ने लिखा 'अच्छा, तो क्या किसी अय्याश प्रोड्यूसर को देखते ही पता चल जाता है कि 'अरे हां, यह तो असली काम करने वाली है, इसे छोड़ देता हूं। नकली काम करने वाली कहां है?' एक और यूजर ने लिखा 'मैं कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं गया हूं! इसलिए मुझे लगता है कि इसका कोई अस्तित्व नहीं है।'
हंसिका मोटवानी का काम
हंसिका मोटवानी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 'शाका लाका बूम बूम', 'देस में निकला होगा चांद' और 'आप का सुरूर' जैसे हिट टीवी शो में काम किया है। उन्होंने हिंदी फिल्मों, जैसे 'कोई... मिल गया', 'एस्केप फ्रॉम तालिबान', 'जागो' और 'आबरा का डाबरा' में काम किया है। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आईं।