पिता से करते थे नफरत
अभिनेता प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ। जन्म के महज 15 दिनों के अंदर मां को खो देने के बाद प्रतीक की परवरिश उनके नाना-नानी ने की। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ऐसा भी समय था, जब प्रतीक अपने पिता से नफरत करते थे। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था, 'मेरे पिता के पास मेरी बात सुनने का वक्त नहीं था। सब लोग मुझे मेरी मां की कामयाबी के बारे में बताते थे, लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मेरे दिमाग में आवाजें कौंधती थी कि मेरी मां मेरे साथ क्यों नहीं है।' अभिनेता अपनी मां को बहुत ज्यादा मिस करते थे, जिसके कारण उन्हें काफी अकेलापन भी महसूस होता था।
विवादों से रहा नाता
बचपन से मां के बिना बड़े होने के कारण प्रतीक काफी अकेला महसूस करते थे। इस वजह से उनके स्वभाव में काफी ज्यादा कटुता भी आ गई थी। इस वजह से बहुत कम उम्र में ही उन्होंने नशा का सेवन करना शुरू कर दिया था। अभिनेता ने साल 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि महज 12 की उम्र में उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी, इसकी वजह से उन्हें 17 साल की उम्र में रिहैब सेंटर भी जाना पड़ा था। इसके अलावा उन पर साल 2018 में गोवा रोड एक्सिडेंट का केस भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा अभिनेत्री एमी जैक्सन के साथ अपने रिश्ते की वजह से भी वह काफी चर्चा में रहे थे। अभिनेता ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, लेकिन ये मोहब्बत अधूरी रह गई थी।
New Year Songs: 'किसिक' से लकर 'आई नहीं' तक न्यू ईयर चार्टबस्टर सॉन्ग में शामिल, गानों की लिस्ट है हाई-फाई
इस वजह से जाने तू या जाने ना में किया था काम
प्रतीक बब्बर काफी वक्त तक लाइमलाइट से दूर रहे थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से की थी। इस फिल्म में वह जेनेलिया डीसूजा के भाई बने थे। हालांकि फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने का एक दिलचस्प कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने इस फिल्म में बस इस वजह से काम किया था, क्योंकि वह अपने दोस्तों के ऊपर खर्च करना चाहते थे।
Actress Reject Mother Role: माधुरी ने लेकर काजोल तक, मां के किरदार निभाने से कर दिया इंकार