फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या ने स्टार किड होने का दुख बताया, आउटसाइडर को लेकर भी कही एक जरूरी बात

Wed, 27 Nov 2024 07:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या पांडे एक स्टार किड हैं। वह बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। हाल ही में स्टार किड होने की दिक्कतों पर अनन्या ने बात की। 
 
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे कुछ समय पहले एक वेब सीरीज ‘कंट्रोल’ में नजर आईं। यह फिल्म सोशल मीडिया के स्याह पक्ष को दिखाती है। इसमें अनन्या ने अपने रोल को बखूबी निभाया है। कई लोगों का मानना है कि अनन्या को इतनी अच्छी फिल्में और वेब सीरीज इसलिए मिलती हैं, क्योंकि वह एक स्टार किड हैं। जबकि सच्चाई यह नहीं है। इसी परेशानी के बारे में हाल ही में अनन्या ने एक इंटरव्यू में बताया।

विज्ञापन

चंकी पांडे- अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

लोग स्टार किड को शर्मिंदा करते हैं 
अनन्या पांडे ने हालिया दिए गए इंटरव्यू में स्टार किड होने से जुड़ी समस्याओं पर बात की। वह कहती हैं, ‘मेरे पिता ने कड़ी मेहनत की और अपने लिए एक मुकाम बनाया है। वह एक डॉक्टर परिवार से आते हैं लेकिन उन्होंने एक्टर बनने का सोचा और ऐसा करके भी दिखाया। मुझे उनके कारण शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है।’ वह आगे कहती हैं कि लेकिन लोग हमें देखते हैं और कहते हैं कि यह तो स्टार किड है। ऐसा नहीं कहना चाहिए।

आउटसाइडर को कोई टैग नहीं मिलता 
वह इसी इंटरव्यू में आगे कहती हैं कि स्टार किड्स पर लोग आसानी से टैग लगा देते हैं। वहीं वह मानती हैं कि आउटसाइडर पर कोई टैग नहीं लगाया जाता है। अनन्या यह भी कहती हैं कि लोगों ने इंडस्ट्री को दो भागों में बांट दिया है, एक तरफ स्टार किड हैं और दूसरी तरफ आउटसाइडर। जबकि ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है।

विज्ञापन

अगले साल आएगी एक बड़ी फिल्म 
अनन्या पांडे ने इस साल अलग-अलग तरह के किरदार फिल्मों में किए। अगले साल भी वह एक फिल्म ‘शंकरा’ में नजर आएगी। इस फिल्म की अभी वह शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में अनन्या ने रिलेशनशिप को लेकर भी बात की, जिसमें कहा कि हमारे पार्टनर को हमें वैसे ही स्वीकार करना चाहिए, जैसे हम हैं। वह भी किसी रिश्ते के कारण खुद को बदलने में बिल्कुल यकीन नहीं रखती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें