फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार देखिए और मिलिए रणबीर कपूर की बहन से

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्घिमा कपूर 33 साल की हैं। उनका जन्म 1980 में हुआ था। वह लगभग करीना कपूर की हमउम्र हैं। फिल्मों में अभिनय करने वाले रणबीर से वह उम्र में बड़ी हैं।
विज्ञापन

Trending Videos

क्या है पेशा?

कपूर खानदान में एक समय लड़कियों को फिल्‍म में नहीं भेजा जाता था। रिद्घिमा उसी सोच की वजह से फिल्‍मों में नहीं आईं। रिद्घिमा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वह कई फैशन शो में नजर आ चुकी हैं। रिद्घिमा एक स्कीन केयर क्लीनिक की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं।

सिंगल हैं या मैरिड?

33 साल की रिद्घिमा मैरिड हैं। रिद्घिमा की शादी अपने स्कूल ‌के दोस्त भरत साहनी से हुई। शादी के पहले इन दोनों ने एक-दूसरे से पांच साल तक डेटिंग की। 2006 में इन दोनों की शादी हुई। भरत पेशे से व्यवसायी हैं और उनका फिल्मों से कोई वास्ता नहीं है। रिद्घिमा की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

रणबीर से रिश्ते?

अपने भाई रणबीर कपूर से रिद्घिमा की खूब पटती है। बॉलीवुड गलियारों में दोनों भाई-बहनों को आदर्श कॅपल के रूप में देखा जाता है। यह दोनों कई बार फिल्मी समारोह में साथ-साथ शिरकत करते हुए दिखते हैं। इसके अलावा रिद्घिमा घर के पारिवारिक आयोजनों में भी नजर आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें