फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया खान सुसाइड केसः पांच और नए खुलासे

Thu, 13 Jun 2013 10:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान के सुसाइड मामले में हर दिन कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जिया खान के आत्महत्या करने की स्पष्ट वजह क्या थी। मुंबई पुलिस अलग-अलग सबूतों के आधार पर निष्कर्ष निकालने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में हर दिन नए किस्से सामने आ रहे हैं। अभी तक तो बातें सामने आयी हैं उनसे एक बात स्पष्ट हो रही है कि जिया खान के मामले में आदित्य पंचोली का भी दखल था।

सूरज ने पीटा था जिया को

आदित्य पंचोली के बेटे और जिया खान के पूर्व प्रेमी सूरज पंचोली ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि उसने जिया खान की पिटाई की थी। पुलिस से बात करने के दौरान उसने इस बात का खुलासा किया कि उसने गोवा में जिया खान के साथ मारपीट की थी। यह मामला आठ महीने पहले का है।
विज्ञापन


सच निकली गर्भवती होने और गर्भपात की बात

जिया खान के गर्भवती होने और गर्भपात कराने की बात सच निकली है। अस्पताल ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जिया खान गर्भवती थीं और उनका गर्भपात कराया गया था। हालांकि यह बात जिया खान की मौत के दो दिन बात ही साफ हो गयी थी।

हां मैं जिया से प्यार करता थाः सूरज

पुलिस की पूछताछ में सूरज पंचोली ने स्वीकार किया है कि वह जिया खान से प्यार करता था। सूरज ने कहा कि वह अपने और जिया खान के रिश्ते को लेकर गंभीर था। जिया के पत्रों से भी यह बात साफ हुई थी कि वह दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे।

आदित्य ने भी पीटा जिया कोः राबिया

जिया खान की मां राबिया खान ने सूरज के पिता आदित्य पंचोली पर इस बात का आरोप लगाया है कि सूरज के साथ आदित्य पंचोली ने भी जिया खान के साथ मारपीट की थी। जिया की मां राबिया का कहना है कि सूरज पंचोली ने जिया को शादी का झांसा देकर उसका इस्तेमाल किया।

केस वापस लेने का दबाव

जिया खान की मां राबिया खान ने कहा है कि उन पर सूरज के खिलाफ चल रहे केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। राबिया ने बताया कि उनके पास कई फोन आ रहे हैं जिसमें उन्हें केस वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है। कुछ बड़े सितारों को लगता है कि सूरज बेकसूर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें