फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahan Shetty: केएल राहुल संग बैठी अथिया के पैर छूते क्यों दिखे अहान? भाई-बहन का प्यार देख भर आएंगी आंखें

Wed, 25 Jan 2023 09:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अहान शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक में वह अपनी बहन के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अथिया शेट्टी, केएल राहुल, अहान शेट्टी - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल की दुल्हनिया बन चुकी हैं। लेकिन इस नए रिश्ते के जुड़ने से अथिया शेट्टी के पुराने रिश्ते और भी मजबूत हो गए हैं। खासतौर से अथिया का उनके भाई के साथ रिश्ता। इस बात को कोई नहीं झुठला सकता  अहान शेट्टी और अथिया में बेशक पहले बहुत लड़ाइयां होती होंगी....हमें कैसे पता? अरे जैसे हम और आप अपने भाई या बहनों से लड़ते हैं, वैसे ही वे दोनों भी खूब झगड़ते ही होंगे। लेकिन भाई ही एक ऐसा शख्स होता है, जिसको बहन के घर से विदा होने के बाद सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस होता। भाई-बहन के इस रिश्ते में बहन शादी के बाद प्यार और बढ़ जाता है और ऐसा ही कुछ अहान-अथिया के रिश्ते में भी होता दिखाई दे रहा है। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में अहान शेट्टी द्वारा किया गया पोस्ट बता रहा है। 

विज्ञापन


'फूलों का तारों का सबका कहना है....' अहान शेट्टी का हाल ही किया गया पोस्ट देखकर हमें यही गाना याद आ रहा है। दरअसल, अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर हैंडल पर बहन अथिया शेट्टी की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेता ने दो तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें से एक में वह अपनी बहन के साथ मंडप में जा रहा है और दूसरी में  वह अथिया के पैर छूते नजर आ रहे हैं। अहान का यह पोस्ट बहन और भाई के प्यार भरे मीठे रिश्ते को बयां कर रहा है, जिसमें बेशक लड़ाई और झगड़ा शामिल है। लेकिन प्यार और सम्मान भी उतना ही है।

अथिया शेट्टी की शादी की इन तस्वीरों को साझा करते हुए अहान ने अथिया और केएल राहुल को शुभकामनाएं दी हैं। वह लिखते हैं, 'मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं। आप दोनों को शुभकामनाएं।' अहान की पोस्ट पर फैंस भी अथिया और केएल राहुल को उनके नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अथिया और केएल ने भी अहान की पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है।  
विज्ञापन


केएल राहुल और अथिया शेट्टी, 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने तीन साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। अथिया और केएल राहुल ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें