टेलीविजन का मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के बीच काफील लोकप्रिय है। शो का नया सीजन शुरू होने के बाद से ही यह शो चर्चाओं में बना हुआ है।
टेलीविजन का मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के बीच काफील लोकप्रिय है। शो का नया सीजन शुरू होने के बाद से ही यह शो चर्चाओं में बना हुआ है। बीते दिनों शो का हिस्सा रही अभिनेत्री रुबीना दिलैक और कनिका मान के बीच झड़प होती नजर आई थी। दरअसल, रुबीना ने कनिका पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई थी। शो के दौरान एक ऑस्ट्रिच टास्क करते हुए रुबीना, कनिका से नाराज हो गई थीं। एक्ट्रेस का कहना था कि कनिका ने ऑस्ट्रिच पर काबू पाने की जानकारी गूगल पर सर्च की थी। इस आरोप के बाद शो में काफी गहमा गहमी देखने को मिली थी। वहीं, अब इस बारे में कनिका ने पहली बार अपना पक्ष रखा है।
एक वेबसाइट से हुई बातचीत के दौरान कनिका ने कहा कि इस शो से उन्हें काफी कॉन्फीडेंस मिला है। उन्होंने कहा कि, ''मैं अपनी निजी जिंदगी में भी काफी एडवेंचरस रही हूं। यही वजह है कि मैं हमेशा से ही ऐसे शो करना चाहती थी। इस शो के जरिए मुझे काफी जीवन के लिए कई अच्छे अनुभव मिले हैं।'' इस दौरान उन्होंने रुबीना के साथ हुई अनबन के बारे में भी बात की। कनिका ने कहा कि मैंने कोई चीटिंग नहीं थी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस बारे में किसी को समझाने की जरूरत है।
शो के नए सीजन की बात करें तो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में तुषार कालिया, निशांत भट्ट, फैजु, रुबीना दिलैक, मोहित, चेतना पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। शो के इस सीजन को भी दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। यह हर हर शनिवार और रविवार कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाता है। हाल ही में प्रसारित हुए शो के लेटेस्ट एपिसोड में चेतना पांडे और रुबीना दिलैक को फियर फंदा मिला है।