फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के साथ रैंप वॉक के दौरान हुई दिलचस्प घटना, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

Sun, 23 Apr 2023 04:47 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शहनाज गिल खूबसूरत अंदाज में रैंप वॉक करते हुए नजर आईं है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक मॉडल गलती है एक्ट्रेस के गाउन पर पैर रख देती है, जिस पर शहनाज हंसने लगती हैं। 
विज्ञापन
शहनाज गिल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहनाज गिल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वह अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को लेकर भी एक्ट्रेस बीते दिनों काफी छाई रही थीं। इस शो के दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थीं। वहीं एक बार फिर से एक्ट्रेस अपने रैंप वॉक को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

शहनाज गिल - फोटो : social media
रैंप वॉक के दौरान हुआ कुछ ऐसा
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस रैंप वॉक करते हुए नजर आईं थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत मल्टी कलर प्रिंटेड गाउन पहना हुआ था। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। शहनाज ने हल्का मेकअप किया हुआ था और अपने बालों को कर्ल किया था। एक्ट्रेस का गाउन जमीन तक छू रहा था। इसी दौरान एक दिलचस्प घटना घटी थी। दरअसल, रैंप वॉक के दौरान शहनाज के पीछे कई मॉडल खड़े थे, तभी किसी मॉडल के पैर के नीचे एक्ट्रेस का गाउन आ गया था। इस पर एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर देखा और वह हंसने लगती हैं। शहनाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन

शहनाज गिल - फोटो : social media
किसी का भाई किसी की जान से की करियर की शुरुआत
शहनाज के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- गर्व है तुम पर स्वीटहार्ट। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- ये जलवा। आपको बता दें कि शहनाज ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सलमान खान और पूजा हेगड़े नजर आई हैं। शहनाज के अलावा फिल्म में पलक तिवारी, राघव जुयाल और जस्सी गिल जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। 

Katrina Kaif: प्रेग्नेंट हैं विक्की की दुल्हनिया कटरीना? ईद पार्टी से एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें