फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: टी सीरीज ने आदिपुरुष को लेकर लिया बड़ा फैसला, प्रचार-प्रसार किया जाएगा कम

Sun, 23 Apr 2023 12:28 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोर्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि टी सीरीज ने फिल्म के प्रचार और प्रसार को बहुत कम रखने का फैसला किया है। फिल्म के दो मुख्य कलाकार प्रभास और सैफ अली खान मई में प्रचार के लिए मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार प्रभास जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। वहीं, हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज किया था, जिसको लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही पांच अलग अलग भाषाओं- हिंदी, तमिल तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में जय श्री राम के गीतात्मक ऑडियो क्लिप को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं, फिल्म में बेहतरीन संगीत जोड़ी अजय और अतुल हैं, जो अपने उर्जावान भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

आदिपुरुष - फोटो : social media
टी-सीरीज ने लिया यह फैसला
वहीं, सोर्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि टी सीरीज ने फिल्म के प्रचार और प्रसार को बहुत कम रखने का फैसला किया है। फिल्म के दो मुख्य कलाकार प्रभास और सैफ अली खान मई में प्रचार के लिए मौजूद नहीं है। वहीं, टी सीरीज ने उत्पाद को अपने लिए बोलने देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले टीम को इन सभी विवादों से दूर रखना जरूरी है। इसके साथ ही बताया गया है कि फिल्म के किरदारों में काफी सुधार किया गया है, ताकि उन्हें बेहतर ढंग से पेश किया जा सके।

Singham Again: 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट आई सामने, अजय देवगन इस दिन शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

आदिपुरुष - फोटो : social media
राम के किरदार में नजर आएंगे प्रभास
आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। जहां प्रभास भगवान श्री राम के किरदार में दिखाई देंगे, तो वहीं एक्ट्रेस माता सीता का रोल निभाता हुई नजर आएंगी। इसके अलावा सैफ अली खान रावण के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Filmy Wrap: अमिताभ ने एलन मस्क के लिए लिखा गाना और फैंस का फोन छीनने पर ट्रोल हुईं राखी, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें