टीजर में सलमान-पूजा का दमदार अंदाज
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' का टीजर जारी किया है। गाने का टीजर जबरदस्त है। वीडियो में सलमान और पूजा एक दूसरे के साथ नाच रहे हैं। वीडियो में सलमान ब्लैक सूट-बूट पहने हैंडसम और डैशिंग लुक में नजर आए। वहीं, पूजा हेगड़े रेड ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग और रोमांस देखने को मिल रहा है।
Kartik Aaryan: रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन! जानें क्या है हकीकत
टीजर देख खुश हुए फैंस
टीजर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। वह अब गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। टीजर साझा करते हुए सलमान ने गाने की रिलीज डेट के साथ टाइम भी बताया है। हालांकि, वह इससे पहले भी यह जानकारी साझा कर चुके हैं। फैंस अब इस टीजर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अभिनेता इस गाने का प्रमोशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर बिल्लियों का एक वीडियो साझा कर गाने की रिलीज डेट के बारे में बताया था।
Salman Khan: ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में हैंडसम लगे सलमान खान, फैंस बोले- इतना अच्छा दिखना बंद करो
इस दिन रिलीज होगा गाना
सलमान खान का यह गाना दो मार्च को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा। इससे पहले 'नय्यो लगदा' गाना रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। वहीं बात करें 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म की तो यह 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज देगी। सलमान और पूजा के साथ फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, जगपति बाबू जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है।
Bollywood: शादी के बाद भी रहा इन सेलेब्स का अफेयर, एक ने तो किया था सात फेरों का वादा